छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: कोरिया को मिला नया कलेक्टर, शिक्षा विभाग में भी नई नियुक्तियां
Administrative reshuffle in Chhattisgarh: Korea gets new collector, new appointments in education department too

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं। इस आदेश के तहत शिक्षा और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञातव्य है कि 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत पुष्पा साहू को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर नियुक्त किया गया है।
कोरिया जिले को मिली नई कलेक्टर
वर्ष 2016 बैच की आईएएस रोक्तिमा यादव को जिला-कोरिया का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। 6 मई 2026 को जारी आदेश के तहत रोक्तिमा यादव को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधित करते हुए कलेक्टर जिला-कोरिया पदस्थ किया गया है।
