छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

अंबिकापुर-कोलकाता के बीच हवाई सेवा शुरू, हफ्ते में दो दिन उड़ान

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से कोलकाता के लिए गुरुवार यानी आज से हवाई सेवा शुरू हो गई है। एलायंस एयर सप्ताह में दो दिन इस रूट पर उड़ान संचालित करेगी। इसी सप्ताह एयरलाइन ने अंबिकापुर-दिल्ली के बीच भी फ्लाइट सेवा शुरू की है।

अंबिकापुर-कोलकाता के लिए नई फ्लाइट गुरुवार और शनिवार को चलेगी। गुरुवार को फ्लाइट बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता के लिए रवाना होगी। वहीं शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। इस रूट की पहली फ्लाइट गुरुवार सुबह 10:25 बजे रवाना हुई।

अंबिकापुर-कोलकाता फ्लाइट शेड्यूल

गुरुवार-कोलकाता से उड़ान 7.05 बजे- बिलासपुर पहुंच 8.55 बजे, बिलासपुर से छूट 9.20 बजे, अंबिकापुर पहुंच 10 बजे, अंबिकापुर से छूट 10.25 बजे, कोलकाता पहुंच 12.15 बजे।

शनिवार – कोलकाता से छूट 11.20 बजे, अंबिकापुर पहुंच 13.10 बजे अंबिकापुर से छूट-13.35 बजे, बिलासपुर पहुंच 14.15 बजे बिलासपुर से छूट-14.40 बजे, कोलकाता पहुंच- 16.30 बजे

Back to top button