रायपुर

15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में ड्राई डे, शराब दुकानें बंद रहेंगी

August 15 will be a dry day in Chhattisgarh; liquor shops will remain closed.

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके चलते प्रदेश की देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। मदिरा भंडारण भंडारागार के साथ पर्यटन बार और संबंधित अहातों में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।

सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी

आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर ने सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने केवल अधिकृत दुकानों को बंद रखने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी है, बल्कि शुष्क दिवस में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर भी निगरानी बढ़ाने को कहा है। इसके लिए आबकारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन प्रतिष्ठानों पर रहेगी पाबंदी

15 अगस्त को देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के अलावा कंपोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। मद्य भंडारण भंडारागार तथा एफएल-3 (ग) पर्यटन बार और उनसे जुड़े अहाते भी संचालित नहीं हो सकेंगे। शुष्क दिवस के दौरान किसी भी अधिकृत प्रतिष्ठान से शराब की बिक्री नहीं होगी।

अवैध शराब पर कार्रवाई की तैयारी

शराब दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर अवैध कारोबारी सक्रिय न हों, इसके लिए आबकारी विभाग ने निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अवैध शराब बेचने, रखने या उसका परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलों में अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने कहा गया है।

Back to top button