छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

गर्मी से राहत : दोपहर 12 बजे से 4 बजे बंद रहेगा ट्रैफिक सिग्नल

महिलाओं, बच्चों, विरष्ठजनों, दिव्यांगो, बीमार एवं आमजनों को गर्मी से राहत देने दोपहर 12 बजे से 4 बजे ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेगा. एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है. पुलिस के मुताबिक वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के दौरान अत्यंत भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि को देखते हुए महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठजनों, दिवयांगों, बीमार एवं अस्वस्थय सहित आमजनों को आवागमन के दौरान सिग्नल में रूकने से तेज धूप का सामना करना पड़ता है इस बात को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 अप्रैल से दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक सभी चौक चौराहोंके सिग्नल को अस्थाई रूप से बंदी की जाएगी. ताकि आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक जाते समय मार्ग में पड़ने वाले चौक चौराहो में लगे हुए सिग्नलके पास रूकना ना पड़े और इस भीषण गर्मी में तेज धूप एवं लू का सामना न करना पड़े.

Back to top button