छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 बाइक बरामद

रायगढ़ पुलिस ने साइबर सेल और पूंजीपथरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की हैं और गिरोह के मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लैलूंगा क्षेत्र के आरोपी पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओडिशा के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच रहे थे।

Back to top button