बिलासपुर: दहेज विवाद में बहनों पर तलवार और राड से हमला, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
Bilaspur: Sisters attacked with sword and rod in dowry dispute, questions raised on police action

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम करही में दो सगी बहनों पायल और अंजना लोनिया के साथ उनके पति और जेठ द्वारा दहेज की मांग को लेकर हिंसक हमला किया गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने तलवार और राड से हमला कर बहनों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें पहुंचाईं।
पीड़ित बहनों ने बताया कि इससे पहले भी उनके ससुराल वालों द्वारा मारपीट की गई थी। 11 दिसंबर 2025 को एक लिखित समझौते के तहत पति और जेठ ने स्टाम्प पेपर पर इकरार किया था कि भविष्य में दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाएगा और दोनों का सम्मान किया जाएगा। समझौते के बाद दोनों बहनों को वापस ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां विवाद फिर शुरू हो गया।
पीड़ितों के अनुसार, मारपीट के बाद कोनी पुलिस को शिकायत देने पर आरोपितों को संरक्षण मिलता रहा और उनकी कोई मदद नहीं की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया और पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने दोषियों के साथ-साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
— रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर
