छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)रायपुर

रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध लाश, चोटों के निशान से हत्या की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर में गोगांव अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटा अशोकानगर निवासी प्रीतम साहू के रूप में हुई है। शव पर मिले चोटों के संदिग्ध निशानों ने मामले को गंभीर बना दिया है। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका से भी जांच कर रही है। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली की गोगांव में रेलवे ट्रैक पर प्रतीम साहू पिता शिवुकमार साहू का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. ट्रेन की चपेट में आने से पैर के चिथड़े उड़ गए थे. शव पर चोटों के निशान संदेहजनक मिलने पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. घटनास्थल की बारीकी से जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

हिरासत में लेकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
इस घटना से एक और इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं दूसरी तरफ शव पर मिले संदिग्ध चोटें हत्या की ओर इशारा कर रही है. पुलिस हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है. गोगांव और अशोकनगर के कई युवकों से पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पैसों को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि युवक रविवार सुबह घर से निकला था. जुआ खेलने के दौरान पैसों को लेकर विवाद हुआ था. इसी कारण युवक की हत्या कर दी गई. हालांकि वारदात के असल वजह तक पहुंचने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

Back to top button