कोरबा

संविदा कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी!

Contract employees will soon receive good news!

कोरबा: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के मध्य क्षेत्र प्रभारी सीवी राजेश की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों- अधिकारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर निर्णय लेने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से बिंदुवार मांगपत्र प्रेषित करने को कहा और सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। इसमें बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी- अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्य सचिव ऊर्जा से चर्चा की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया।

साथ ही आंगन बाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं मितानिन मध्यान्ह भोजन, रसोइया कर्मचारी, निर्माणी मजदूरों के संबंध में अटेस्टेड करने के लिए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों को पुन शक्ति प्रदान करने स्वायत्तशासी नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों अग्निशमन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने एव अन्य कर्मचारियों की मुख्य मांगों की सूची प्रेषित करने एवं भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया।

सीवी राजेश के साथ राधेश्याम जायसवाल राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ, दिनेश पांडेय अखिल भारतीय मजदूर संघ नान कोल प्रभारी शंखध्वनि सिंह महामंत्री भारतीय मजदूर संघ रहे।

Back to top button