दुर्ग में धार्मिक टिप्पणी पर विवाद, प्लेसमेंट कर्मी को भीड़ ने पीटा
Crowd beats up placement worker in Durg over religious remarks

दुर्ग। हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। मारपीट का शिकार हुआ व्यक्ति दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल का पीए गौतम साहू बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, गौतम साहू ने किसी लड़की को वाट्सएप पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी भेजी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद विहिप कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध
आक्रोशित विहिप कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचे और गौतम साहू का विरोध करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान कार्यालय परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस गौतम साहू को अपने साथ थाने ले गई।
कार्रवाई की मांग
विहिप के सौरभ देवांगन और रामलोचन तिवारी ने गौतम साहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
