छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

आसमान से तेज किरणें आग बरसा रही, सड़कों पर सन्नाटा, तापमान 43.4 डिग्री

बिलासपुर। पश्चिमी हवाओं के आने से गर्मी का कहर बरप रहा है, सुबह 9 बजे से आसमान से आ रही तेज किरणें आग बरसा रही है। हालत यह है कि दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है, वहीं जिन लोगों को जरूरी काम है, वे भी सावधानी बरतते हुए बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिन तापमान में कोई कमी होने के आसार नहीं है। रविवार को बिलासपुर का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में लू के थपेड़े चलने लगे हैं, जिसके चलते तापमान 44 डिग्री की ओर बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर के साथ ही बिलासपुर, दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। सुबह 9 बजे से ही सूरज अपने तेवर दिखा रहा और 12 बजे तक पूरे शबाब में पहुंच रहा है, जिसके चलते लोगों का चिलचिलाती गर्मी से सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सड़के विरान हो जाती हैं।

Back to top button