राष्ट्र

छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के डीजीपी आज इंदौर में करेंगे बैठक

DGPs of six states, including Chhattisgarh, will hold a meeting in Indore today.

0-ड्रग्स, सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क और बड़े तस्करों के खिलाफ तैयार होगी रूपरेखा

इंदौर। आंतरिक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए पश्चिम क्षेत्रीय समन्वय बैठक शुक्रवार को इंदौर में होगी। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अपनी टीमों के साथ शामिल होंगे।

नशामुक्त भारत बैठक में मुख्य विषय रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया है, इसलिए सबसे अधिक जोर नशे के अवैध कारोबार पर ही रहेगा। बैठक में अंतरराज्यीय ड्रग गिरोहों और अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए साझा रणनीति बनेगी।

बैठक में साइबर अपराध, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, ड्रग तस्करों के बदलते तौर-तरीके, राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, खुफिया जानकारी साझा करने, सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और बड़े तस्करों के विरुद्ध संयुक्त अभियानों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

Back to top button