छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
CGPSC घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, राजनांदगांव में कृषि अधिकारी के घर छापा
ED conducts major action in CGPSC scam, raids agriculture officer's house in Rajnandgaon

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती अनियमितता मामले में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राजनांदगांव में दबिश दी। ईडी की टीम शहर के शिक्षक नगर स्थित गणवीर आवास पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भास्कर गणवीर कृषि विभाग में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2020-22 की पीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है।
