छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)रायपुर
छत्तीसगढ़ में घर बैठे नए बिजली कनेक्शन की सुविधा शुरू
अब बिजली विभाग से बिना दफ्तर जाए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं उपभोक्ता

Raipur: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब नए बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
अब उपभोक्ता घर बैठे कंपनी की वेबसाइट, “मोर बिजली” मोबाइल एप, या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद विभागीय स्तर पर पूरी कार्रवाई की जाएगी। offline आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं का आवेदन संबंधित वितरण केंद्र या उपसंभाग कार्यालय में ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
इस नई व्यवस्था से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान हो जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही प्रयोग करें।
