छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

जंगल में हाथी का युवक पर हमला, पटक कर मार डाला

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक को पटककर कुचल दिया, जिससे उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय केशव के रूप में हुई है, जो कोटबहरा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, केशव काम करके वापस अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में हाथी के हमले का शिकार हो गया। युवक की क्षत विक्षत शव देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना वन परिक्षेत्र सूरजपुर के कोटबहरा जंगल की बताई जा रही है।

Back to top button