राष्ट्र
दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने की घटना: 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक कार ने विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से बरामद कार का नंबर UP-26 AZ 8090 है, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रजिस्टर्ड पाई गई। कार चालक की पहचान सरबजीत के रूप में हुई है, और वाहन भी उसी के नाम पर दर्ज है।
घटना के बाद खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
