दुर्ग-भिलाई

एक कमरे में मिले 4 शव, दो मासूम बच्चों की मौत से सनसनी

Four bodies found in a room, death of two innocent children creates sensation

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके के एक मकान से तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटे पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले दोनों बच्चों की हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें आर्थिक तंगी और परिवारिक विवाद का जिक्र है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद साहू (45) और चंचल साहू (40) की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली, जबकि बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) की लाश बिस्तर में मिली। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा। कमरे की जांच करने पर एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह की बात लिखी हुई है। पुलिस ने बताया कि गोविंद साहू प्राइवेट फर्म में काम करता था। उसके 2 भाई भी है। सुबह मां जब उनके कमरे में पहुंची तो कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा खोलकर कर देखी तो घटना की जानकारी हुई। बच्चों के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि बच्चों की मौत किन हालातों में हुई। फिलहाल, सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती पूछताछ और आसपास के लोगों से मिली जानकारी में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के चलते दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Back to top button