छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
कंस्ट्रक्शन ऑफिस में चल रहा था जुआ फड़, बिल्डर-डीलर समेत 9 गिरफ्तार; 45 लाख बरामद

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में तब्दील मिला, जहां एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलरों समेत 9 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा सहित 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं, जिसकी कुल कीमत 45.84 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ चलने की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा और सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया, जहां सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
