छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

केले की आड़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 4.56 करोड़ का माल जब्त

गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल 12 किलो 760 ग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर केले के परिवहन की आड़ में 29 बोरियों में गांजा छुपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर पलसापाली बैरियर के पास नाकाबंदी कर आईशर प्रो 2059 वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान केले के बीच छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Back to top button