रायपुर
CG में बच्चों की बल्ले-बल्ले, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल
Great news for children in CG; schools to reopen from July 1.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए स्कूली शिक्षा सत्र की शुरुआत अब 16 जून की जगह 1 जुलाई से होगी। भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूल खुलने (School Holidays) की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। राज्यभर में स्कूल खुलने के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराकर शाला प्रवेश उत्सव को जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।
