हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, तीन घर उजड़े; दहशत में ग्रामीण

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले के थोड़गी गांव में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे तीन परिवार बेघर हो गए हैं। इसके अलावा किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से दूर खदेड़ने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
यह पूरा मामला पार्क परिक्षेत्र जनकपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने आज थोड़गी गांव में तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे घरों में रखा सामान भी प्रभावित हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने कई किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीणों ने की ये मांग
हाथियों के आतंक से तीन परिवार बेघर हो गए हैं और ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि फॉरेस्ट विभाग हाथियों से सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से दूर करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
