कोरबा
कोरबा में चाकूबाजी से पति की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
Husband dies in stabbing incident in Korba; wife accused of murder.

कोरबा : एसईसीएल सुभाष ब्लाक कालोनी में अंकित सोनवानी 29 वर्ष की मौत के मामले में पुलिस जांच में चाकू लगने की बात सामने आई है। घटना वाले दिन अंकित शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पत्नी प्रिया सोनवानी से विवाद हुआ।
विवाद के बीच पत्नी ने उसके पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और अस्पताल ले जाते समय अंकित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
