टिकरापारा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 9 बदमाश गिरफ्तार
Major police operation in Tikrapara, 9 criminals arrested

रायपुर। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल द्वारा शहर में हो रही लगातार अपराधिक गतिविधियों एवं अड्डेबाजों, चाकूबाजों व नशे पर अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने तथा असामाजिक तत्वों, नशेड़ी, चाकूबाज, अड्डेबाजों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस की *02 अलग-अलग संयुक्त टीम गठित कर* क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी, वाहनों की चेकिंग तथा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।
9 बदमाशों पर BNSS की प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3), के तहत इस्तगासा तैयार कर ACP कार्यालय पेश किया गया।
थाना प्रभारी का बयान
निरीक्षक राजेश कुमार मरई ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
