छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

भीषण सड़क हादसा: वैन-सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत, 2 घायल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड क्षेत्र के गोविली गांव स्थित रैता पुल पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक वैन और विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button