रायपुर

ओवरटाइम घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन

EOW takes major action in overtime scam

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के ओवरटाइम भुगतान घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को शराब कारोबारी अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान राज्य के एक समूह के कार्यालय से घोटाले से अर्जित अवैध रकम को नामी और बेनामी संपत्तियों में निवेश किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं। यहां मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि घोटाले से अर्जित राशि को किन-किन माध्यमों से निवेश किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल रहे। जब्त दस्तावेजों की जांच और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Back to top button