राष्ट्र

असम, केरल और पुदुचेरी में आज वोटिंग: 296 सीटों पर एक चरण में मतदान

आज देश के तीन क्षेत्रों—असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन तीनों जगहों पर चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जा रहा है।

मतदान के तहत असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Back to top button