छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला: फरार इनामी शूटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जेल

बिलासपुर। 23 अगस्त 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर सुपारी लेकर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह के एक सदस्ये को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। चौथे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपी को गौरेला में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जिले के गौरेला समता नगर निवासी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर (23) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी रजनेश सिंह ने दो दिन पहले फरार दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।

पुलिस कोा मुखबिर से सूचना मिली कि साहिल गौरेला स्थित अपने घर आने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बुजुर्ग नेता पर हमले की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने वारदात में उपयोग किया गया डंडा बरामद कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी और नाबालिग को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कार्रवाई में टीआई रविशंकर तिवारी, एसआई रामनरेश यादव, आरक्षक महेंद्र सोनकर, रूपलाल चंद्रा, भागीरथी गेंदले व साइबर सेल शामिल रहा।

पीड़ित को गिरीश और नवीन पर जानलेवा हमला कराने की आशंका
पीड़ित श्याम कश्यप ने बताया कि उनके बेटे शिशिर कश्यप का अपने मामा नवीन पटेल से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते नवीन उनसे रंजिश रखता है। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड स्थित कॉम्प्लेक्स के मालिक गिरीश पांडेय के अवैध निर्माण के खिलाफ उसने ने कोर्ट में याचिका लगाई है। इन दोनों पर उन्हें शक है।

बेटे ने गन लाइसेंस की मांगी अनुमति
घटना के बाद से कांग्रेस नेता का परिवार दहशत में है। आत्मरक्षा के लिए उनके बेटे शिशिर कश्यप ने कलेक्टर को आवेदन देकर गन रखने की अनुमति और विधिवत शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों में वे अपनी सुरक्षा कर सकें।

Back to top button