रायपुर

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी

Prof. Rajiv Chaudhary appointed Chairman of the AIU National Committee.

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) के वरिष्ठ शिक्षाविद् और खेल प्रशासक प्रो. (डॉ.) राजीव चौधरी को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। AIU ने उन्हें सत्र 2026-27 की अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन के लिए गठित राष्ट्रीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह समिति देशभर के विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण करेगी और विभिन्न अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विश्वविद्यालयों का चयन करेगी। समिति खेल अधोसंरचना, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन और पूर्व आयोजन अनुभव जैसे मानकों के आधार पर निर्णय लेगी।

प्रो. राजीव चौधरी वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू), स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन लॉ के विभागाध्यक्ष और स्कूल ऑफ स्टडीज़ इन फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालयीय खेलों के विकास और खेल प्रशासन में उनके लंबे योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

Back to top button