छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

ACB की बड़ी कार्रवाई: पटवारी 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Anti Corruption Bureau (ACB) छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Surajpur जिले में आज एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने Ambikapur स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम सेन्धोपारा, तहसील प्रतापपुर में उनकी जमीन का अधिग्रहण महामाया कोयला खदान जरही द्वारा किया गया है। इस जमीन के नामांतरण और नौकरी से संबंधित पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में आरोपी पटवारी सौरभ गोस्वामी द्वारा 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी से संपर्क कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने 22 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी पटवारी को प्रार्थी से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button