रायपुर

“कांवड़ियों को रेलवे की बड़ी सौगात: पूरे रूट पर चलेगी साउथ बिहार एक्सप्रेस, रद्द करने का फैसला वापस”

Major gift from Railways for Kanwariyas: South Bihar Express to run along the entire route; decision to cancel it reversed.

रायपुर। श्रावणी मेले के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (जसडीह/देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने के लिए रेलवे ने राहत दी है। गाड़ी संख्या 13288/13287 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूरे अगस्त (सावन) माह में अपने पूर्ण निर्धारित मार्ग पर बहाल कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल (कंसबहाल-धारुआडीही खंड) में ट्रैक रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है।

इसके कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में दुर्ग से राउरकेला के बीच ही चलाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने इस फैसले को बदलते हुए ट्रेन को पूरे मार्ग पर चलाने का निर्णय लिया।

Back to top button