
अंडमान सागर में एक बड़ा समुद्री हादसा सामने आया है, जहां रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से करीब 250 लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस दुखद घटना की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को की।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) के अनुसार, यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ क्षेत्र से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और यह चार अप्रैल को बांग्लादेश से निकली थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र में खराब मौसम, तेज हवाएं और अत्यधिक भीड़भाड़ इस हादसे की मुख्य वजह बने। उबड़-खाबड़ समुद्री हालात के बीच नौका संतुलन खो बैठी और पलट गई।
