सीजन चेंज में गले की दिक्कत से बचने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खे

मौसम बदलने के साथ ही गले में खराश, जलन और दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
गले की खराश में शहद का सेवन सबसे असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण गले को आराम देते हैं। आप एक चम्मच शहद सीधे ले सकते हैं या हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं।
इसके अलावा मुलेठी का काढ़ा भी बेहद फायदेमंद होता है। यह गले की जलन कम करता है और आवाज को साफ रखने में मदद करता है। सिंगर्स और वॉइस आर्टिस्ट भी इसका इस्तेमाल करते हैं।
हल्दी वाला दूध भी गले के लिए लाभकारी है। एक गिलास गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर रात में पीने से आराम मिलता है।
ध्यान रखें कि इस दौरान गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और ज्यादा मसालेदार व खट्टी चीजों से परहेज करें। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।