छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में भीषण आग, 7 कर्मचारी घायल, जान बचाने को बिल्डिंग से कूदे कर्मचारी


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग और घने धुएं के बीच फंसे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से कूदते नजर आ रहे हैं। कुछ कर्मचारी पाइप के सहारे नीचे उतरते दिखे, जबकि अन्य को साथियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि करीब 10 कर्मचारियों ने सूझबूझ और आपसी सहयोग से अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।