छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

कोतबा में ईंधन संकट खत्म, आपूर्ति सुचारू

Fuel crisis over in Kotba; supply smooth.

रायपुर। राज्य सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डिजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिलों में पेट्रोल एवं डिजल की पर्याप्त मात्रा में किसी प्रकार की अपवाहों पर ध्यान न दें। इसी कड़ी में जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र में डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसानों एवं अन्य उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन जशपुर के खाद्य अधिकारियों ने बताया कि कोतबा एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 4 पेट्रोल पंप संचालित हैं। 23 जून को इनमें से 2 पेट्रोल पंपों पर डीजल समाप्त (ड्राई) हो गया था, एक पेट्रोल पंप में केवल रिजर्व स्टॉक उपलब्ध था तथा एक पेट्रोल पंप पर डीजल उपलब्ध होने के कारण ट्रैक्टरों की कतार लग गई थी।

स्थिति की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग ने संबंधित ऑयल कंपनी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उसी दिन दो पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। शेष एक पंप के लिए भी डीजल लोड भेजने की व्यवस्था की गई।

वर्तमान में कोतबा क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है तथा किसानों सहित सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में किसी भी पेट्रोल पंप पर वाहनों की कतार नहीं है।

जिले में वर्तमान में इंडियन ऑयल के 28, भारत पेट्रोलियम के 9 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 24 सहित कुल 61 पेट्रोल पंप संचालित हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर ईंधन आपूर्ति की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि आम नागरिकों एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Back to top button