छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, जांच में नहीं मिले कोई सबूत

Jashpur जिले के नारायणपुर क्षेत्र में प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर महज अफवाह साबित हुई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर क्षेत्र में धुआं उठने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था।
सूचना मिलते ही कलेक्टर Rohit Vyas और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Lal Umend Singh मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कहीं भी विमान दुर्घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में प्लेन क्रैश जैसी कोई घटना नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरों के जरिए इलाके की लगातार निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
