रायपुर

यात्री ध्यान दें: 23-24 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द

Passengers please note: 8 trains cancelled on July 23-24.

रायपुर। रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में आटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटर लॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 23 और 24 जुलाई को आठ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की समय-सारिणी अवश्य जांच लें।

23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू, 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू, 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू, 58203 कोरबा-रायपुर, 58204 रायपुर-कोरबा, 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पूरी तरह रद रहेगी।

इसी तरह 24 जुलाई्र को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद रहेगी। झारसुगुड़ा से गोंदिया जाने वाली ट्रेन (68862)झारसुगुड़ा से छूटेगी। लेकिन गोंदिया तक नहीं जाएगी। यह बिलासपुर पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। गोंदिया से झारसुगुड़ा आने वाली ट्रेन (68861) गोंदिया से चालू न होकर बिलासपुर स्टेशन से ही शुरू होगी और झारसुगुड़ा तक जाएगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच का सफर रद रहेगा।

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर तक चलेगी, लगेंगे 14 अतिरिक्त फेरे

ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तथा उन्हें कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन (03253/03254/03255) की परिचालन अवधि में 18 सितंबर तक 14-14 अतिरिक्त फेरों का विस्तार किया है।

नई व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल तीन अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार व बुधवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल पांच अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल सात अगस्त से 18 सितंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों पर इस ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज रहेगा, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 22 कोचों वाली इस विशेष ट्रेन में सात एसी-3, सात एसी-3 इकानमी, चार स्लीपर और दो सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Back to top button