छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)
उफनते नाले में फंसी पुलिस बोलेरो, रेस्क्यू से बची दो अफसरों की जान
Police Bolero trapped in overflowing drain; two officers saved in rescue operation.

नारायणपुर। लगातार बारिश के बीच गुरुवार को ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक नाले के बीच फंस गए। चालक वाहन से निकलकर पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
