रायपुर

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार

Rain likely in several districts, including Raipur.

रायपुर। रायपुर उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा संभाग के कई स्थानों और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 10 मिमी बारिश खरोरा में रिकॉर्ड की गई।

बारिश की बात करें तो अब तक प्रदेश में सामान्य से 21% से 24% तक कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में राज्य में 252.4 मिमी (9.9 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 320.6 मिमी (12.5 इंच) बारिश होनी चाहिए थी।

प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज (13 जुलाई) दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अगले दो दिन का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

आधे जिले बारिश की कमी से जूझ रहे

पिछले कुछ दिन हुई अच्छी बारिश के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी पड़ गई है। 12 जुलाई तक प्रदेश में 24% कम बारिश हुई है। 32 में से 16 जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। IMD के आंकड़े बताते हैं प्रदेश के एक जिले में बहुत ज्यादा बारिश हुई है।

14 जिलों में बारिश सामान्य हुई है। जबकि 16 जिले बारिश की कमी जूझ रहे हैं। यानी प्रदेश के आधे जिले अभी भी सामान्य से कम बारिश झेल रहे हैं।

Back to top button