रायपुर जिला बार चुनाव: 16 पदों के लिए मतदान शुरू
Raipur District Bar Election: Voting begins for 16 posts

रायपुर। जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। कोर्ट परिसर की एडीआर बिल्डिंग पार्किंग में सुबह 10 बजे से 3244 वकील वोट डाल रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार 16 पदों के लिए 65 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अध्यक्ष पद की है, जहां तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। वोटिंग के दौरान गड़बड़ी न हो, इसके लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के बैलेट पेपर रखे गए हैं। इसमें नीले, सफेद, पीले और गुलाबी रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस बार चुनाव में पहली बार सेल्फी जोन भी बनाया गया है। वोट डालने के बाद वकील वहां फोटो खिंचवा सकेंगे। रायपुर के अलावा अभनपुर, आरंग और तिल्दा से भी बड़ी संख्या में वकील मतदान करने पहुंचे हैं। जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग से जुड़े अधिवक्ता भी वोट डाल रहे हैं। शुक्रवार को मतदान खत्म होने के बाद शनिवार को वोटों की गिनती होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।
