रायपुर
बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बिल समाधान योजना 3 माह बढ़ी
Relief for electricity consumers: Bill settlement scheme extended by 3 months.

रायपुर। राज्य सरकार ने बिजली बिल समाधान योजना की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। अब बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान कर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए लंबित बिजली बिलों का सरल और त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है।
उपभोक्ताओं को मिली 72 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष राहत
ऊर्जा विभाग के अनुसार, योजना के तहत अब तक करीब 700 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ किया जा चुका है, जिससे उपभोक्ताओं को 72 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष राहत मिली है। घरेलू, कृषि और अन्य श्रेणी के बड़ी संख्या में उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
