छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

जहरीले सांप का रेस्क्यू बना आखिरी मिशन, डसने से स्नेक कैचर मनीष की मौत

बेमेतरा. जिले के मुरता गांव में सांप का रेस्क्यू करने पहुंचे स्नेक कैचर मनीष पाटिल को जहरीले सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे नवागढ़ CHC ले जाया गया, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान मनीष की मौत हो गई। परिजनों ने समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा जिले के मुरता गांव में सांप निकलने की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम स्नेक कैचर मनीष पाटिल को अपने साथ लेकर पहुंची थी. रेस्क्यू करने के दौरान अचानक सांप ने मनीष को डसा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी.

आनन-फानन में स्नेक कैचर मनीष पाटिल को नवागढ़ CHC के भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार न होते देख सिम्स बिलासपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान मौत से इलाके में पसरा मातम
बता दें कि नवागढ़ का रहने वाला मनीष लंबे समय से सांपों के रेस्क्यू का काम कर रहा था. अब तक वह सैकड़ों सांपों का रेस्क्यू कर चुका था. मनीष की असामयिक मौत से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं परिजन समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं.

Back to top button