रायपुर
राजस्व मंत्री लेंगे उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
Revenue Minister to hold a review meeting of the Higher Education Department.

भर्ती और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस
रायपुर । प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा 01 जुलाई को सुबह 11 बजे मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, लंबित विभागीय प्रकरणों के निराकरण, प्रभार व्यवस्था, पुलिस सत्यापन, प्रशासनिक कार्यों की प्रगति तथा समयबद्ध कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।
इसके साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुसंधान एवं गुणवत्ता सुधार से जुड़े विषयों तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
