छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

एसपी भावना गुप्ता 4 माह के मैटरनिटी लीव पर, ओमप्रकाश शर्मा संभालेंगे जिले की कमान

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की प्रशासनिक कमान में अस्थाई बदलाव किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) भावना गुप्ता आगामी चार माह के लिए मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पर चली गई हैं। उनकी अनुपस्थिति में जिले की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने नए आदेश जारी किए हैं।

ओमप्रकाश शर्मा को मिली जिम्मेदारी

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, ओमप्रकाश शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एसपी का प्रभार सौंपा गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सेनानी) में कमांडेंट के पद पर पदस्थ हैं। अब वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे।

Back to top button