राष्ट्र

दिल्ली में जनगणना 2027 अब होगी शुरु, 16 अप्रैल से प्रक्रिया ऐसे होगी

दिल्ली। दिल्ली में जनगणना (Census ) 2027 के पहले चरण की ग्राउंड गतिविधियां 16 अप्रैल से शुरू होंगी। हालांकि, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली कैंट इलाके के लोग बुधवार से ही स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, इन इलाकों के निवासी CMMS ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह व्यवस्था लोगों को घर बैठे अपनी जानकारी देने की सुविधा देने के लिए शुरू की गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, नागरिक (www.se.census.gov.in) पोर्टल पर लॉग इन कर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि, जमीनी सत्यापन (Field Verification) 16 अप्रैल से शुरू होगा। पोर्टल पर जाकर कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे इनमें शामिल होंगे परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर ,परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ,मकान का लोकेशन और अन्य विवरण . ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक 16 अंकों का यूनिक नंबर मिलेगा।

Back to top button