छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)बिलासपुर

बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, H1N1 के 7 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इनमें 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज अपोलो हॉस्पिटल में जारी है। भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं, जिनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं, एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है।

अस्पतालों में बढ़ाई गई निगरानी: संक्रमण के मामले सामने आने के बाद CIMS, जिला अस्पताल और PHC-CHC स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच और उपचार व्यवस्था की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

Back to top button