बिलासपुर

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, युवक की मौत

Stabbing due to old rivalry, young man dies

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के मोपका चौक के पास युवती से जुड़ी पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने विवाद के दौरान एक युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चचेरे भाई पर धारदार चाकू से हमला हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीएसपी निमितेश सिंह के अनुसार, घटना 1 मई को हुई थी। अभय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चचेरे भाई ओम प्रकाश यादव का सुरेन्द्र गैरेज मोपका की युवती से परिचय था। उसी कारण पहले भी पड़ोसियों के साथ विवाद हो चुका था। 1 मई को यह मामला बढ़ गया और विवाद के दौरान आशीष सूर्यवंशी ने चाकू से जानलेवा हमला किया। घायल अभिषेक को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और मुख्य आरोपित आशीष सूर्यवंशी (22), महावीर सूर्यवंशी (23) और रघुवीर सूर्यवंशी (26) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दो नाबालिगों को भी कस्टडी में लिया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

निमितेश सिंह, सीएसपी सिविल लाइन

Back to top button