राष्ट्र
सनसनीखेज खुलासा: बेटे ने ही रची 10 लाख की लूट की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश

राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में हुई 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गिरोह नहीं, बल्कि खुद शिकायतकर्ता का सगा बेटा ही मास्टरमाइंड निकला।
पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और अपने ही पिता को निशाना बनाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लूट की रकम छिपा दी, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते मामला जल्द ही खुल गया।
दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई पूरी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
यह मामला रिश्तों में गिरते भरोसे और लालच की खौफनाक तस्वीर पेश करता है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता के साथ धोखा किया।
