छत्तीसगढ़ (सबसे ज़रूरी)

तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 6:15 बजे गौरेला-सारबहरा रोड पर आईटीआई सेमरा के पास हुआ। मृतक महिलाओं की पहचान बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा के रूप में हुई है, जो रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप कैंपर (क्रमांक MP 21 G 0992) तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की तलाश जारी है।

Back to top button