रायपुर

भोपाल-रायपुर सफर होगा महज 7 घंटे का, 15 हजार करोड़ के एक्सप्रेस-वे से जबलपुर पहुंचना भी होगा आसान

The journey between Bhopal and Raipur will take just 7 hours; a ₹15,000-crore expressway will also make reaching Jabalpur easier.

रायपुर। मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा तक सिक्स लेन मार्ग के लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश की योजना तैयार की है। इसके बाद मार्ग को कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा होते हुए रायपुर से जोड़ा जाएगा। एक्सप्रेस-वे बनने के बाद रायपुर से भोपाल तक का सफर मौजूदा 14-15 घंटे से घटकर करीब छह से सात घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इससे दोनों राज्यों के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित कारिडोर मध्य भारत के महत्वपूर्ण सड़क नेटवर्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे दोनों राज्यों के बीच यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन को भी बड़ी सुविधा मिलने की संभावना है।

Back to top button