द पैराडाइज’: कायादु लोहार बनीं ‘सुब्बू’, बर्थडे पर मेकर्स ने रिवील किया एक्ट्रेस का स्ट्राइकिंग लुक

मुंबई । इस फिल्म में ‘नेचुरल स्टार’ नानी लीड रोल में हैं और इसका निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। फिल्म अपने चार्टबस्टर गाने ‘आया शेर’ की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, जो कि अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज़ किया गया नानी का एक धमाकेदार इंट्रोडक्टरी सॉन्ग है।
‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने एक बहुत ही शानदार नया कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें दर्शकों की मुलाकात सुब्बालक्ष्मी से करवाई गई है, जिन्हें प्यार से ‘सुब्बू’ कहा जाता है। इस किरदार को एक्टर कायादु लोहार निभा रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किए गए इस पोस्टर ने नानी स्टारर इसबहुप्रतीक्षित फिल्म में उनके किरदार को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी जिज्ञासा पैदा कर दी है।
पोस्टर में कायादु लोहार, सुब्बू के रूप में साइकिल चलाती हुई नज़र आ रही हैं। फिल्म में उनका यह लुक पारंपरिक ग्लैमरस किरदारों से काफी अलग लग रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि उनका रोल असल जिंदगी से जुड़ा और कहानी के लिहाज से काफी मजबूत हो सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी छिपा कर रखी है, लेकिन इस खुलासे ने फिल्म की बड़ी दुनिया में उनके किरदार की अहमियत को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
