महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की मांग और न्यूड फोटो भेजी गई
Obscene behavior with a female officer, demand for sex over the phone and sending nude photos

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ फोन पर आपत्तिजनक बातें करने और वॉट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजने की शिकायत दर्ज कराई है।
विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी
पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला यहीं नहीं रुका। 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
मानसिक तनाव में पीड़िता
इस घटना के बाद पीड़िता काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि लगातार आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज से उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हो रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास
टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
